सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   It is very important for women to remain healthy for a strong society

Gonda News: सशक्त समाज के लिए महिलाओं का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
It is very important for women to remain healthy for a strong society
आवास विकास कॉलोनी ​स्थित प्रेरणा पार्क में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। -
विज्ञापन
गोंडा। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत मंगलवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित प्रेरणा पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर सशक्त समाज की नींव रखना रहा।
Trending Videos

योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज की आधारशिला होती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं पर घर और बाहर दोनों की जिम्मेदारी होती है, इसलिए उनके लिए फिट रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और हृदय रोग, मधुमेह, अस्थमा जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। शिविर में ताड़ासन, भुजंगासन, पूर्ण तितली आसन, सूर्य नमस्कार, सूक्ष्म व्यायाम और सिंहासन का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही कपालभाति और अनुलोम-विलोम प्राणायाम कराया गया। योगाचार्य ने बताया कि ये आसन महिलाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं। नियमित योग करने से शरीर संतुलित, लचीला और स्वस्थ रहता है तथा मानसिक तनाव भी कम होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए और योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। जब महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तभी परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ रहेगी। शिविर में कांति, मोनिका, नेहा, मनीषा, सरोज, ज्योति गुप्ता, रश्मि, नम्रता, आभा, अदिती, आकांक्षा, जया, श्वेता, शालू, तरु, प्रमिला सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed