सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Juvenile delinquent caught with stolen Bullet

Gonda News: चोरी की बुलेट के साथ पकड़ा गया बाल अपचारी

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Juvenile delinquent caught with stolen Bullet
विज्ञापन
वजीरगंज। स्थानीय पुलिस ने कस्बे से चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल को एक बाल अपचारी के पास से शुक्रवार को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम ने बालेश्वरगंज-दुर्जनपुर घाट मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बुलेट सवार को रोका। सीसीटीवी फुटेज से चेहरे का मिलान होने पर उसे अभिरक्षा में ले लिया गया।
Trending Videos


17 वर्षीय आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने कस्बे में चाबी लगी बुलेट को चुराकर अरहर के खेत में छिपा दिया था। वह इसे बेचने के लिए नेपाल ले जा रहा था। बताया कि 13 मार्च को उसने साथी मुकेश तिवारी और मनीष तिवारी के साथ मिलकर लखनऊ के गोमतीनगर से एक हंटर बुलेट व स्कूटी चोरी की थी। लौटते समय करनैलगंज से एक पल्सर बाइक भी चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ के अनुसार, आरोपी ने बताया कि तीनों वाहनों को नेपाल में 70 हजार रुपये में बेचकर रकम आपस में बांट ली थी। बाल अपचारी को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से मजिस्ट्रेट ने बाल संरक्षण गृह भेज दिया। उसके साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed