सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kirti Vardhan to represent India on global stage

Gonda News: वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे कीर्तिवर्धन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 02 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Kirti Vardhan to represent India on global stage
विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह।
विज्ञापन
गोंडा। जिले के सांसद व विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। वह चार से आठ मई तक न्यूयॉर्क में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रवासन समीक्षा मंच (आईएमआरएफ) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
Trending Videos

यह मंच संयुक्त राष्ट्र महासभा के तत्वावधान में आयोजित किया जाता है, जहां दुनियाभर के देश प्रवासन से जुड़े अनुभव, चुनौतियां और समाधान साझा करते हैं। साथ ही वैश्विक प्रवासन समझौते और सतत विकास लक्ष्यों पर देशों की प्रगति की समीक्षा भी की जाती है। इस बार के सम्मेलन में गोलमेज चर्चा, नीतिगत बहस और पूर्ण सत्र आयोजित होंगे। इनमें कीर्तिवर्धन सिंह भारत का पक्ष मजबूती से रखेंगे। गोंडा के सांसद के रूप में उनकी इस भूमिका को जिले के लोग गौरव के रूप में देख रहे हैं। डॉ. अभय श्रीवास्तव, रीतू पांडेय, नीता सिंह का कहना है कि इससे न सिर्फ क्षेत्र की पहचान वैश्विक मंच पर मजबूत होगी, बल्कि युवाओं में भी प्रेरणा मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed