{"_id":"6a342f35de4af7acf50b3d1c","slug":"learning-is-set-to-become-smart-classrooms-will-be-enhanced-by-digital-content-gonda-news-c-100-1-gon1001-160585-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अब स्मार्ट होगी पढ़ाई, डिजिटल कंटेंट से निखरेंगे क्लासरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अब स्मार्ट होगी पढ़ाई, डिजिटल कंटेंट से निखरेंगे क्लासरूम
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के लिए नई पहल शुरू की जाएगी। अब कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को प्रत्येक पाठ के दौरान कम से कम 10 मिनट डिजिटल माध्यम से पढ़ाया जाएगा। इसके लिए वीडियो, ई-सामग्री, प्रश्नोत्तरी और अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जाएगा, जिससे बच्चों की विषयों में समझ और रुचि दोनों बढ़ेंगी।
जिले के करीब एक लाख विद्यार्थियों को इस व्यवस्था से सीधा लाभ मिलेगा। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि चित्र, वीडियो और अन्य डिजिटल संसाधनों के माध्यम से पढ़ाई होने पर विद्यार्थियों के लिए जटिल विषयों को समझना आसान होगा तथा सीखने की गुणवत्ता में सुधार आएगा। नए शैक्षिक कैलेंडर के तहत विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन का भी प्रावधान किया गया है।
विद्यार्थियों के नियमित मूल्यांकन, उपस्थिति बढ़ाने और सीखने के स्तर को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। विद्यालयों में पुस्तकालय, खेलकूद, स्वच्छता और अन्य सहगामी गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। डिजिटल संसाधनों के उपयोग से बच्चों की सीखने की क्षमता विकसित होगी और शिक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनेगी।