सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Less than 2022 voters in the assembly list, names of missing characters will increase

Gonda News: विधानसभा की सूची में 2022 से भी कम मतदाता, छूटे पात्रों का बढ़ेगा नाम

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 12 Apr 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Less than 2022 voters in the assembly list, names of missing characters will increase
विज्ञापन
गोंडा। एसआईआर के बाद जारी विधानसभा की अंतिम मतदाता सूची में वर्ष 2022 से भी कम वोटर रह गए हैं। ऐसे में छूटे पात्र मतदाताओं का नाम बढ़ेगा। उन्हें घोषणा पत्र के साथ ही फॉर्म भरकर देना होगा। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 24.57 लाख मतदाताओं को मत देने का अधिकार मिला था। अब चार वर्ष बाद 22.15 लाख मतदाता हो गए हैं।
Trending Videos


2022 के विधानसभा चुनाव में गोंडा जिले की सातों विधानसभा सीटों कटरा बाजार, करनैलगंज, तरबगंज, मनकापुर, गौरा, मेहनौन और गोंडा सदर में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 24.57 लाख (2,457,573) थी। इसमें पुरुष और महिला मतदाताओं का बड़ा हिस्सा शामिल था, जिसमें से 13.96 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस दौरान 13,96,395 (लगभग 56.8% टर्नआउट) मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करके जनप्रतिनिधि का चुनाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद जारी सूची में सातों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर महिला व पुरुष मतदाताओं को मिलाकर कुल 22.15 लाख मतदाता रह गए हैं। एडीएम आलोक कुमार का कहना है कि एसआईआर के बाद मतदाता सूची जारी कर दी गई है। किसी कारणवश अगर कोई मतदाता छूट गया है तो नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-छह, हटाने के लिए फॉर्म-सात और त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-आठ भरकर जमा करना होगा। इसके बाद मतदाता सूची में नाम बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed