{"_id":"6a6f849d5a3a75188e02fbae","slug":"manasi-tops-speech-contest-mehwish-wins-poster-competition-gonda-news-c-100-1-gon1001-163497-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: भाषण में मानसी व पोस्टर प्रतियोगिता में मेहविश अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: भाषण में मानसी व पोस्टर प्रतियोगिता में मेहविश अव्वल
Sun, 02 Aug 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
एलबीएस महाविद्यालय में प्रतियोगिता में विजयी छात्रा को सम्मानित करते शिक्षक। स्रोत: महाविद्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। एलबीएस महाविद्यालय के ललिता शास्त्री सभागार में शनिवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजित भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में मानसी सिंह ने प्रथम, संदीप तिवारी ने द्वितीय तथा मोहम्मद जैद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर में मेहविश मिराज प्रथम, राज द्वितीय और कमलवासिनी तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि नशाग्रस्त व्यक्ति से घृणा नहीं, बल्कि सहानुभूति रखते हुए उसे नशा मुक्त करने में सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रेखा शर्मा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य प्रभावित करता है, इसलिए सभी को नशा मुक्त भारत के संकल्प में सहभागी बनना चाहिए। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह, एनसीसी प्रभारी डॉ. अमित शुक्ल, डॉ. चमन कौर, डॉ. संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।