{"_id":"6a66511877b479aeaf02f42a","slug":"now-a-six-lane-highway-will-be-built-only-from-ayodhya-to-gonda-gonda-news-c-100-1-gon1003-163045-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अब अयोध्या से गोंडा तक ही बनेगा सिक्सलेन हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अब अयोध्या से गोंडा तक ही बनेगा सिक्सलेन हाईवे
Sun, 26 Jul 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। देवीपाटन मंडल की सबसे बड़ी सड़क परियोजना का रूट बदल गया है। जिस सिक्सलेन हाईवे को बलरामपुर तक ले जाने की चर्चा थी, वह फिलहाल गोंडा पर आकर रुक गया है। केंद्र सरकार ने अब अयोध्या से गोंडा तक छह लेन राष्ट्रीय राजमार्ग और गोंडा बाइपास के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है।
करीब 34 अरब रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) खंड, अयोध्या ने अलाइनमेंट, तकनीकी सर्वे और भूमि अधिग्रहण की कवायद शुरू कर दी है। परियोजना के लिए 425 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत की जाएगी।
परियोजना के तहत कुल 55 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इसमें नौ किलोमीटर अयोध्या रिंग रोड का हिस्सा शामिल होगा, जबकि 46 किलोमीटर नई सिक्सलेन सड़क अयोध्या रिंग रोड से निकलकर सीधे गोंडा तक पहुंचेगी। परियोजना का प्रारूप तैयार कर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सबसे अहम बदलाव यह है कि नई सड़क मौजूदा अयोध्या-गोंडा (नवाबगंज) राष्ट्रीय राजमार्ग के बजाय उत्तर दिशा में नए अलाइनमेंट से खेतों के बीच होकर प्रस्तावित गोंडा रिंग रोड से जुड़ेगी। सड़क की चौड़ाई करीब 30 मीटर होगी, जबकि निर्माण के लिए 60 से 90 मीटर तक चौड़ी भूमि अधिगृहीत की जाएगी। इसके लिए लगभग 380 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी।
इसी परियोजना के साथ गोंडा शहर को जाम से राहत दिलाने की तैयारी भी की गई है। शहर के बाहरी हिस्से में नौ किलोमीटर लंबा फोरलेन बाईपास बनाया जाएगा, जिसके लिए करीब 45 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत होगी। इस तरह सिक्सलेन हाईवे और बाइपास निर्माण के लिए कुल 425 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, अयोध्या के अधिशासी अभियंता एसके मिश्र ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा बजट स्वीकृति की घोषणा के बाद अलाइनमेंट, तकनीकी सर्वे और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गोंडा की ओर लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सिक्सलेन सड़क का निर्माण कराया जाएगा।