{"_id":"6a6651c230c9f26ca50444fb","slug":"teenager-drowns-in-river-gonda-news-c-100-1-slko1026-163015-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नदी में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नदी में डूबकर किशोर की मौत
Sun, 26 Jul 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
कुआनो नदी में डूबे किशोर की तलाश करती एसडीआरएफ व आमिर की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोड़ारे। क्षेत्र के भालूकोनी गांव में शनिवार शाम कुआनो नदी में नहाने गए दो किशोर व एक युवक गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने अपनी जान जोखिम में डालकर दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन एक किशोर नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम सर्च अभियान शुरू किया। रातभर तलाश जारी रही। करीब 18 घंटे बाद रविवार को घटनास्थल से 500 मीटर दूर किशोर का शव बरामद कर लिया गया।
बस्ती के थाना सोनहा क्षेत्र के भोलापुर गांव निवासी सरवरे आलम का 15 वर्षीय पुत्र आमिर शनिवार शाम बड़े भाई खुशहाल (18) और साथी अनमोल (15) पुत्र जमील के साथ घूमने के लिए भालूकोनी गांव स्थित कुआनो नदी के घाट पर आया था। तीनों लोग गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए नदी में नहाने उतर गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते समय तीनों अचानक डूबने लगे। ये देख वहां माैजूद भालूकोनी गांव निवासी शिवदास ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने खुशहाल और अनमोल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन आमिर तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। देर शाम तक नदी में सर्च अभियान चलता रहा। अंधेरा होने पर भी पुलिस ने मौके पर प्रकाश की व्यवस्था कराकर खोजबीन जारी रखी, लेकिन रात तक आमिर का कुछ पता नहीं चल सका।
रविवार सुबह एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों ने दोबारा अभियान शुरू किया।
करीब सुबह 10:30 बजे घटनास्थल से 500 मीटर दूर गहरे पानी में आमिर का शव बरामद कर लिया गया।