{"_id":"6a6650e660a1923bef0b9ce9","slug":"shortage-of-doctors-taking-a-heavy-toll-on-patients-gonda-news-c-100-1-slko1028-163034-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मरीजों पर भारी पड़ रही चिकित्सकों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मरीजों पर भारी पड़ रही चिकित्सकों की कमी
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों का उपचार करते मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 55 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी रही। जिससे मरीजों को वापस जाना पड़ा। मेले में सर्दी-जुकाम, वायरल फीवर के सबसे ज्यादा मरीज आए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर के अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौरीगंज का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सक डॉ. मुकेश गुप्ता मरीजों का उपचार करते मिले। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सर्दी-जुकाम, बुखार और फंगल संक्रमण के मरीज अधिक आ रहे हैं। दोपहर 1:10 बजे तक 19 मरीजों का उपचार किया गया। फार्मासिस्ट अनूप कुमार सिंह, एएनएम नीता देवी, वार्ड बॉय दीनानाथ व अतिबल सिंह मौजूद रहे।
22 मरीजों ने कराया परीक्षण
जयप्रभाग्राम। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीनगर में दोपहर 12.20 बजे तक जन आरोग्य मेला 22 मरीजों ने जांच कराई। उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, दस्त और आंखों के संक्रमण से पीड़ित मरीज अधिक रहे। डॉ. एसके प्रजापति ने बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी।
डॉक्टर व फार्मासिस्ट नदारद
हलधरमऊ। पीएचसी बरांव में आयोजित मुख्यमंत्री जन अरोग्य मेले में विशेषज्ञ चिकित्सक और फार्मासिस्ट के अनुपस्थित रहने से मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल सकीं। यहां दोपहर 12:30 बजे तक 27 मरीजों का उपचार किया गया। आयुष चिकित्सक डॉ. अरकान खान मरीजों का उपचार कर रहे थे, लैब टेक्नीशियन नागेंद्र कुमार दवा वितरण करते मिले।
विज्ञापन
नहीं मिले विशेषज्ञ चिकित्सक
मसकनवा। पीएचसी में आयोजित जन आरोग्य मेले में कोई भी विशेषज्ञ, महिला चिकित्सक, एमबीबीएस चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। आयुष चिकित्सक डाॅ. डीसी वर्मा मरीजों का उपचार करते मिले। सुबह 11 बजे तक सर्दी, पेटदर्द, बुखार से पीड़ित 12 मरीजों का उपचार कर चुके थे। सीएचओ संजना रावत मरीजों को स्वास्थ संबंधी जानकारी देते मिलीं।
विभिन्न बीमारियों के 90 मरीजों का इलाज
परसपुर। पीएचसी त्जोरासी में दोपहर 1:40 बजे तक आरबीएसके की डॉ. शानू सिंह ने 90 मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि ग्राम त्योरासी के दीपक को त्वचा पर दाने, अवस्थीपुरवा निवासी कृष्णा को पेट दर्द, उतरौला के अतुल कुमार को कमजोरी व भूख न लगने की शिकायत थी। फार्मासिस्ट आलम शेर खान एवं सीनियर लैब टेक्नीशियन पीके सिंह मौजूद रहे।