{"_id":"6a6ce2eda57998c3fd0783b5","slug":"patients-should-get-better-facilities-divisional-commissioner-gonda-news-c-100-1-slko1026-163365-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को मिलें बेहतर सुविधाएं : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को मिलें बेहतर सुविधाएं : मंडलायुक्त
Fri, 31 Jul 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शुक्रवार को देवीपाटन मंडल की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आमजन को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, एनीमिया मुक्त अभियान, आयुष्मान भारत योजना व एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी पात्रों के आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी तेजी से बनाए जाएं तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में आवश्यक दवाओं, चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता रहे तथा मरीजों व तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मंडलायुक्त ने जिन जिलों में एफआरयू और एसएनसीयू पूरी क्षमता से संचालित नहीं हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तत्काल क्रियाशील करने के निर्देश दिए। बैठक में चारों जिलों के सीएमओ, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)