{"_id":"6a6ce16c3b9120e370053fb6","slug":"people-suffered-through-the-night-due-to-the-power-crisis-gonda-news-c-100-1-gon1003-163383-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: रातभर बिजली संकट से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: रातभर बिजली संकट से बेहाल रहे लोग
Fri, 31 Jul 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
परसपुर के प्योली पूरे बिलंद में टूट कर झुका विद्युत पोल। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिले के कई इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंकने, पैनल खराब होने और घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान हैं। मनकापुर ग्रामीण क्षेत्र के जोगापुर-हतवा गांव में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के छह दिन बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सुभागपुर के रैगांव में नौ जुलाई को लगाया गया 100 केवीए का ट्रांसफार्मर कुछ ही दिनों में खराब हो गया। कटरा बाजार के गौरा जानीपुर में पांच दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। उधर, बड़गांव में रात के समय पैनल खराब होने से करीब एक घंटे तक बिजली बाधित रही। करनैलगंज और खरगूपुर क्षेत्र में भी बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे।
टूटा पोल, तारों के सहारे टिका ट्रांसफार्मर
पसका के पूरे बिलंद गांव में ट्रांसफार्मर लगा बिजली पोल टूटकर तारों के सहारे झुक गया है। ग्रामीणों ने किसी भी समय हादसा होने की आशंका जताते हुए विभाग से तत्काल नया पोल लगाने की मांग की है। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित कराया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए गए हैं।