सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Play Holi with herbal and dry colours

Gonda News: हर्बल और सूखे रंगों से खेलें होली

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 02 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Play Holi with herbal and dry colours
डॉ. घनश्याम गुप्ता, डॉ. शोएब इकबाल व डॉ. मनोज कुमार।
विज्ञापन
गोंडा। रंगों और उमंग के पर्व होली पर चिकित्सकों ने बुजुर्गों व सांस संबंधी रोगों से जूझ रहे मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि थोड़ी सी लापरवाही बच्चों में त्वचा, आंख और श्वसन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती है। वहीं, अस्थमा व अन्य श्वसन रोगों के मरीजों को भी सतर्क रहने की जरूरत है।
Trending Videos

मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. शोएब इकबाल का कहना है कि रंगों के केमिकल्स और हवा में मौजूद सूक्ष्म कण अस्थमा को ट्रिगर कर सकते हैं। अस्थमा के मरीज घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनें और इन्हेलर साथ रखें। जिन लोगों को डायबिटीज है, वे मिठाई और तली-भुनी चीजों का सीमित सेवन करें। गलत खानपान से शुगर लेवल बढ़ सकता है। अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के मरीजों को होली में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सिंथेटिक रंग, गुलाल के महीन कण और होलिका दहन का धुआं सांस की समस्या बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि होली पर आंखों को रंगों से बचाना बेहद जरूरी है। कई बार रंग हमारी आंखों में चला जाता है। जिससे रंग में पड़ा केमिकल काफी घातक साबित होता है। आंखों में कई तरह की दिक्कत होने के साथ ही रोशनी जाने का भी खतरा होता है। ऐसे में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. घनश्याम गुप्ता का कहना है कि हर्बल और सूखे रंगों का ही प्रयोग करें। बच्चों की त्वचा संवेदनशील होती है, इसलिए केमिकल युक्त रंगों से बचें। होली खेलने से पहले शरीर पर नारियल या सरसों का तेल लगाने से रंग का दुष्प्रभाव कम होता है। फुल स्लीव कपड़े और फुल पैंट बच्चों की त्वचा को ढककर एलर्जी से बचाते हैं।
उल्लास के साथ मनाएं होली
देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने कहा कि होली रंगों और उल्लास का पर्व है। इसे प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
शांति के साथ होली मनाएं
डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि त्योहार के दौरान स्वच्छता, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। नागरिक जिम्मेदारी का परिचय दें और शांति व सामंजस्य के साथ होली मनाएं। पर्व की गरिमा बनाए रखें और भाईचारे का संदेश दें।
पर्व पर बरतें सजगता
एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि होली को लोग प्रेम व सद्भाव के साथ मनाएं। पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती के साथ ही क्यूआरटी सक्रिय रहेंगी। ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें।

डॉ. घनश्याम गुप्ता, डॉ. शोएब इकबाल व डॉ. मनोज कुमार।

डॉ. घनश्याम गुप्ता, डॉ. शोएब इकबाल व डॉ. मनोज कुमार।

डॉ. घनश्याम गुप्ता, डॉ. शोएब इकबाल व डॉ. मनोज कुमार।

डॉ. घनश्याम गुप्ता, डॉ. शोएब इकबाल व डॉ. मनोज कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed