{"_id":"69a6ec58d0cdc8b1940194b2","slug":"video-gada-ma-hal-malna-samaraha-ma-sanaha-ka-raga-sa-sarabra-haaa-mahathava-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में होली मिलन समारोह में स्नेह के रंगों से सराबोर हुआ महादेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में होली मिलन समारोह में स्नेह के रंगों से सराबोर हुआ महादेवा
गोंडा में युवा सोच संगठन द्वारा महादेवा गांव में होली के पावन अवसर पर “होली मिलन समारोह-स्नेह के रंग” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर उत्साहपूर्वक होली मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत रंग-अबीर से हुई। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, होली गीतों और आपसी संवाद ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
युवा सोच के अनिल सिंह ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि आपसी भाईचारे को मजबूत करने और सकारात्मक बदलाव का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने समाज में सौहार्द, सहयोग और जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। समारोह का समापन आपसी बधाई और सामूहिक सद्भाव के संकल्प के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।