{"_id":"69c2cc850c230fe2cd00511e","slug":"private-tube-wells-will-be-inspected-responsibility-assigned-to-xen-gonda-news-c-100-1-slko1028-154846-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: निजी नलकूपों की होगी जांच, एक्सईएन को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: निजी नलकूपों की होगी जांच, एक्सईएन को सौंपी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल में बिजली चोरी रोकने और अवैध तरीके से निजी नलकूप चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी जोरों पर है। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने मंडल के सभी एक्सईएन को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
मुख्य अभियंता ने गोंडा समेत मंडल के चारों जिलों में निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जहां भी बिना कनेक्शन के नलकूप संचालित मिलें, वहां तत्काल कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसके साथ ही अधीक्षण अभियंताओं को अभियान की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। मंडल में 10,648 एलएमवी-5 श्रेणी के वैध नलकूप कनेक्शन धारक हैं, लेकिन बड़ी संख्या में किसान अवैध रूप से कटिया डालकर नलकूप चला रहे हैं। इससे न सिर्फ बिजली चोरी बढ़ रही है, बल्कि सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव भी पड़ रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक अवैध कनेक्शनों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होता। दूर से खींचे गए जर्जर तारों के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, कट-आउट और स्विच न होने से मोटर लगातार चलता है, इससे बिजली और पानी की बर्बादी होती है।
Trending Videos