{"_id":"69af1633e64c32131d0853a6","slug":"protest-against-blo-in-collectorate-gonda-news-c-100-1-gon1003-153778-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बीएलओ के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बीएलओ के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे व अन्य। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। कटरा बाजार के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम प्रियंका निरंजन से मुलाकात करके बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि हलधरमऊ ब्लॉक के बूथ संख्या 106 और 107 पर ड्राफ्ट सूची में नाम होने के बावजूद फॉर्म-7 भरकर गलत तरीके से लगभग 200 मतदाताओं के नाम काट दिए गए। इसके विरोध में 16 मार्च को करनैलगंज तहसील का घेराव किया जाएगा।
असरना पांडेयपुरवा के लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने दावा किया कि बूथ संख्या 106 से 147 और बूथ संख्या 107 पर लगभग 50 लोगों का नाम मतदाता सूची से काटा गया है। आरोप लगाया कि एक नेता ने कुछ नाम बीएलओ से जबरदस्ती ओटीपी लेकर तो कुछ नाम बीएलओ से मिलीभगत करके हटवाए हैं। अगर प्रशासन हस्तक्षेप करके बीएलओ पर कार्रवाई नहीं करता तो 16 मार्च से करनैलगंज तहसील का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि डीएम ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। जल्द ही सभी लोग शपथ पत्र के साथ फॉर्म भरकर सौंपेंगे।
Trending Videos