{"_id":"69afd3baf3355c6b7f0ab77d","slug":"video-gada-ma-faramara-rajasatara-ka-le-paca-jagarakata-vana-ravana-jalthhakara-na-thakhaii-hara-jhada-2026-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में फार्मर रजिस्ट्री के लिए पांच जागरुकता वैन रवाना, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में फार्मर रजिस्ट्री के लिए पांच जागरुकता वैन रवाना, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
गोंडा में किसानों को फार्मर रजिस्ट्री योजना के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से पांच जागरुकता वैन को रवाना किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर इन प्रचार-प्रसार वाहनों को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का डाटा तैयार किया जा रहा है, जिससे उन्हें कृषि से जुड़ी योजनाओं, सब्सिडी और अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। जागरुकता वैन गांव-गांव जाकर किसानों को रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित करेंगी और योजना की जानकारी देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।