{"_id":"6a78be00f3de9a77fd00b3c6","slug":"rahul-gandhis-student-interaction-a-flop-show-sanjay-nishad-gonda-news-c-100-1-slko1028-163986-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी का छात्र संवाद फ्लॉप शो : संजय निषाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी का छात्र संवाद फ्लॉप शो : संजय निषाद
Sun, 09 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम पर निशाना साधा। शनिवार रात 10:30 बजे बड़गांव पुलिस चौकी के पास मीडिया से बातचीत में उन्होंने कार्यक्रम को ‘फ्लॉप शो’ करार दिया। आरोप लगाया कि कार्यक्रम के जरिये प्रियंका गांधी के बेटे को राजनीति में लांच करने की तैयारी थी।
डॉ. संजय निषाद ने कहा कि कांग्रेस ने कार्यक्रम के लिए लंबे समय से तैयारियां की थीं। करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन कार्यक्रम सफल नहीं रहा। तंज कसते हुए कहा कि 55 साल का व्यक्ति यदि युवा बनने का ढोंग करेगा तो बाकी युवाओं का क्या होगा।
उन्होंने कहा कि आज का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के साथ खड़ा है। ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘स्किल इंडिया’ जैसी योजनाओं से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए नकल, शिक्षा, भू-माफिया और खनन माफिया के सक्रिय होने का आरोप लगाया। कहा कि उस दौर में परीक्षाओं में अनियमितताएं होती थीं और माफिया तत्वों को विधायक व मंत्री तक बनाया गया।