फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sugar prices rose by five rupees in a week.

Gonda News: एक सप्ताह में पांच रुपये बढ़े चीनी के दाम

Sun, 09 Aug 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sugar prices rose by five rupees in a week.
गोण्डा। चीनी के दाम में अचानक उछाल आने से लोगों का बजट बिगड़ने लगा है। एक सप्ताह के भीतर ही चीनी के दाम करीब चार से पांच रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं। पहले 48 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब 52 से 53 रुपये किलो तक पहुंच गई है। इससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

किराना बाजार में इन दिनों चीनी के दाम में तेजी देखी जा रही है। दुकानदारों के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले तक अच्छी गुणवत्ता की चीनी 48 रुपये किलो के आसपास बिक रही थी। अब दाम बढ़कर 52 से 53 रुपये किलो हो गए हैं। थोक बाजार में दाम बढ़ने के बाद खुदरा बाजार पर भी असर पड़ा है। चीनी के दाम बढ़ने का असर सिर्फ घरेलू रसोई तक सीमित नहीं है। चाय की दुकानों, हलवाई और मिठाई कारोबारियों की लागत भी बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि चीनी मिठाई और कई खाद्य पदार्थों में प्रमुख कच्चा माल है। ऐसे में इसके दाम बढ़ने से उत्पादन लागत बढ़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन



गृहिणियों का बिगड़ा बजट
चीनी के बढ़े दाम से गृहिणियां भी परेशान हैं। शांति, उर्मिला, दीपिका व रेनू का कहना है कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार बदलाव के बीच अब चीनी भी महंगी हो गई है। रोजाना इस्तेमाल की वस्तु होने के कारण इसकी कीमत बढ़ने का सीधा असर मासिक बजट पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



और चढ़ सकते हैं दाम
दुकानदारों के मुताबिक, बाजार में मांग और थोक कीमतों के हिसाब से चीनी के भाव में उतार-चढ़ाव हो रहा है। आने वाले दिनों में मांग बढ़ने पर कीमतों में और बदलाव की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा रहा है। फिलहाल 52 से 53 रुपये किलो तक पहुंची कीमत ने आम लोगों के लिए चाय की चुस्की और मिठास दोनों को थोड़ा महंगा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed