{"_id":"6a78be80b1eaa5bdaf047bc6","slug":"two-friends-die-in-road-accident-gonda-news-c-100-1-slko1028-163979-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत
Sun, 09 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
रंजीत व गंगाधर की फाइल फोटो और बिलखते परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान। छपिया थाना क्षेत्र में मसकनवा-बभनान मार्ग पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप एक बाइक में सामने से टक्कर मारने के बाद पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी छपिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया।
छपिया के चुवाड़ गांव निवासी रंजीत (39) और गंगाधर राव (42) शनिवार देर रात मसकनवा से घर लौट रहे थे। दीननगर गांव के पास सामने से रही आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजीत व गंगाधर गंभीर रूप से घायल हो गए और पिकअप मौके पर पलट गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से छपिया सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
छपिया थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मृतक रंजीत के भाई मंजीत की तहरीर पर पिकअप व अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिकअप को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन हादसे के दौरान हेलमेट खुलकर गिर गए थे।
विज्ञापन
परिवार और क्षेत्र में शोक
बभनान/मसकनवा। हादसे में रंजीत और गंगाधर राव की मौत से परिवार, गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक है। मृतक रंजीत तीन भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर थे। वह गांव के बगल सोनबरसा चौराहे पर सिलाई का काम करके परिवार का गुजारा करते थे। परिवार में पत्नी राधा, तीन बेटे मनप्रीत, अमरजीत, गुरप्रीत व बेटी गुंजा हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गंगाधर तीन भाइयों में छोटे थे। वह खेती करके अपने परिवार की गुजर-बसर करते थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही पत्नी सरस्वती बदहवास हो गईं। बेटी अनामिका व बेटे आयुष का रो-रोकर बुरा हाल है।