फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rajarshi Chhatrapati Shahu Ji Maharaj was the pioneer of 'Bhagidari Diwas'

Gonda News: भागीदारी दिवस के जनक थे राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज

Sun, 26 Jul 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 26 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Rajarshi Chhatrapati Shahu Ji Maharaj was the pioneer of 'Bhagidari Diwas'
गोंडा। मास संगठन ने रविवार को नगर के बेलसर रोड स्थित एक कार्यकर्ता के आवास पर भागीदारी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। राष्ट्रीय संगठक एके नंद ने कहा कि भागीदारी दिवस के जनक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज थे। 26 जुलाई 1902 को उन्होंने पिछड़े वर्गों को 50 प्रतिशत भागीदारी देने की घोषणा ही नहीं की, बल्कि इसे उसी दिन लागू भी कर दिया था। उन्होंने कहा कि शाहूजी महाराज सादा जीवन और उच्च विचार के जीवंत उदाहरण थे। उनकी कथनी और करनी में एकरूपता थी। उन्होंने शिक्षा, समानता और महिलाओं को सम्मान व अधिकार दिलाकर समतामूलक समाज की अवधारणा को साकार करने का प्रयास किया। राधेश्याम यादव ने कहा कि शाहूजी महाराज मानवता के रक्षक थे। सीताराम वर्मा, किशोरीलाल पासवान, राजकुमार चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed