{"_id":"6a53f92f8c150f84fd00c6d4","slug":"saryu-rising-towards-the-danger-mark-administration-on-alert-gonda-news-c-100-1-gon1041-162126-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लाल निशान की ओर बढ़ रही सरयू, प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लाल निशान की ओर बढ़ रही सरयू, प्रशासन सतर्क
Mon, 13 Jul 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश से सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है। किनारे के इलाकों में कटान तेज होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बीते दो दिन में लगातार खेत नदी में समा रहे हैं। कटान का रुख एल्गिन-चरसड़ी बांध की तरफ होने से इसकी सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है।
कटान रोकने के लिए बाढ़ कार्य खंड तेजी से बचाव कार्य करा रहा है। नदी किनारे बोल्डर और बालू भरी बोरियां डाली जा रही हैं। तेज बहाव को रोकने के लिए परक्यूपाइन लगाए जा रहे हैं। रविवार को एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 105.10 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 1.06 मीटर नीचे है।
बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पंकज कुमार आर्य ने बताया कि मैदानी इलाकों में पानी फैल रहा है। बचाव कार्य लगातार जारी है और पानी अभी बांध से सुरक्षित दूरी पर है।
विज्ञापन
एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। तटवर्ती गांवों के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट रखा गया है।