फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman dies after being hit by car; son critically injured

Gonda News: कार की टक्कर से महिला की मौत, बेटा गंभीर

Mon, 13 Jul 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by car; son critically injured
नवाबगंज। कटरा शिवदयालगंज-अयोध्या मार्ग पर रविवार को कार की टक्कर लगने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बस्ती के परशुरामपुर के सकरौली गांव निवासी पवन कुमार ने बताया कि उनकी छोटी बहन सोनी अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती है। बड़ी बहन सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज निवासी सुनीता सैनी (42) रविवार सुबह अपने बेटे प्रेम सैनी के साथ बाइक से उन्हें देखने अयोध्या स्थित अस्पताल गई थीं। दोपहर बाद दोनों घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


तभी कटरा शिवदयालगंज-अयोध्या मार्ग पर दुर्गागंज माझा स्थित रिंग रोड ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही कार बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सरयू घाट चौकी पुलिस ने दोनों को अयोध्या के श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम सैनी की हालत नाजुक बनी है। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि पवन कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed