फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Warehouses full on paper, farmers starving for fertilizer in reality

Gonda News: कागजों में भरे गोदाम, हकीकत में खाद को तरस रहे किसान

Mon, 13 Jul 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Warehouses full on paper, farmers starving for fertilizer in reality
धानेपुर/गोंडा। झमाझम बारिश के बाद धान की रोपाई का समय शुरू हो चुका है। इसके लिए किसानों को डीएपी और यूरिया की जरूरत पड़ती है। कृषि विभाग के आंकड़ों में जिले की समितियों और निजी दुकानों पर करीब 25518 मीट्रिक टन यूरिया व 8296 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद किसानों को समितियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। हालात यह है कि कई समितियों पर ताले लटक रहे हैं तो कहीं वितरण रोक दिया गया है। इससे किसानों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है और रोपाई में भी समस्या आ रही है।
विज्ञापन


केस-एक
त्रिलोकपुर समिति पर ताला, सचिव की बीमारी बनी वजह
रोपाई के लिए बी-पैक्स त्रिलोकपुर पर किसान धनीराम और इंद्रकांत जब खाद लेने पहुंचे तो समिति पर ताला लटका मिला। इससे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। सचिव अशोक गुप्त ने बताया कि बृहस्पतिवार को 300 बोरी खाद पहुंची है, लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण वितरण नहीं हो सका। अब बुधवार से खाद बांटी जाएगी।
विज्ञापन


केस- दो
कम स्टॉक के चलते माधवगंज में वितरण रोका
बी-पैक्स माधवगंज पर किसान राकेश वर्मा व पंकज समेत कई लोग खाद लेने पहुंचे। उन्हें भी निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सचिव दिवाकर तिवारी ने बताया कि माधवगंज में 200, रैगांव में 100 और रेतवागाढ़ा में 182 बोरी यूरिया उपलब्ध है। किसानों की संख्या अधिक होने से 500 बोरी यूरिया की मांग की गई है। पर्याप्त खाद मिलने के बाद ही वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-तीन
धानेपुर में खाद मौजूद, पुलिस सुरक्षा का इंतजार
बी-पैक्स धानेपुर पर भी जब किसान खाद लेने पहुंचे तो उन्हें समिति बंद मिली। सचिव रामभवन ने बताया कि खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की आवश्यकता है। सुरक्षा मिलने के बाद सोमवार से वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed