{"_id":"6a36dcca814ba6ad560bd93a","slug":"six-injured-in-stone-pelting-following-a-dispute-during-the-muharram-procession-gonda-news-c-100-1-slko1026-160747-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुहर्रम जुलूस में विवाद पथराव में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुहर्रम जुलूस में विवाद पथराव में छह घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
पथराव के बाद सड़क पर पड़े ईंट-पत्थर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करनैलगंज। कोतवाली क्षेत्र के बुढ़वलिया महिपतगंज गांव में मुहर्रम के दौरान ढोल-ताशा बजाने को लेकर शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। घटना में छह लोग घायल हो गए। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी शिवा पुरुवार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार को उनकी बड़ी मां सरिता देवी का जरवल में निधन हो गया था, जिससे घर में शोक का माहौल था। रात करीब नौ बजे कुछ लोग मुहर्रम का हुद्दा, ढोल और ताशा लेकर उनके घर के सामने पहुंचे और बजाने लगे। शोक का हवाला देकर आवाज बंद करने का अनुरोध किया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ घर पहुंच गए और मारपीट करने लगे। बाद में दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। पथराव और मारपीट में राजन सैनी, रामावती, रिंकू सैनी, लकी जायसवाल, मुन्ना मौर्य और किरन मौर्य घायल हो गए।
विज्ञापन
कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बच्चों के बीच हुए विवाद से मामला बढ़ने की बात सामने आई है।