सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Special train will run through Gonda, passengers will get relief

Gonda News: गोंडा होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 18 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Special train will run through Gonda, passengers will get relief
विज्ञापन
गोंडा। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन के दो अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोंडा होकर गुजरेगी और यहां ठहराव होने से जिले के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Trending Videos

रेलवे प्रशासन के अनुसार 05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल होली विशेष ट्रेन 18 और 25 मार्च को सहरसा से चलकर दूसरे दिन गोरखपुर, बस्ती होते हुए दोपहर 12:15 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद होते हुए आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में 05576 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा होली विशेष ट्रेन 24 और 31 मार्च को आनंद विहार से चलकर सीतापुर होते हुए शाम 4:30 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज होते हुए सहरसा तक जाएगी। इस ट्रेन में 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed