सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Special train will run via Gonda

Gonda News: गोंडा होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Special train will run via Gonda
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर और मुंबई के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन गोंडा होकर गुजरेगी, जिससे जिले के यात्रियों को सीधे मुंबई जाने-आने की सुविधा मिलेगी। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)–गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन (01079/01080) का संचालन एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक मुंबई से तथा दो अप्रैल से एक मई तक गोरखपुर से प्रतिदिन किया जाएगा। कुल 30 फेरों के लिए इस विशेष गाड़ी का संचालन तय किया गया है। ये ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 10:30 बजे चलकर लखनऊ होते हुए सुबह 06:35 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद बस्ती होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन गोरखपुर से दोपहर 02:30 बजे चलकर शाम 05:00 बजे गोंडा पहुंचेगी और लखनऊ, कानपुर, झांसी, भोपाल, इटारसी, भुसावल होते हुए मुंबई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed