{"_id":"6a664c3fffcfa5e37b0aa5c8","slug":"student-scalded-by-spilling-hot-vegetable-dish-cook-accused-gonda-news-c-100-1-gon1001-163013-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गरम सब्जी गिरने से झुलसी छात्रा, रसोइया पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गरम सब्जी गिरने से झुलसी छात्रा, रसोइया पर आरोप
Sun, 26 Jul 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज सीएचसी पर भर्ती छात्रा प्रतीक्षा शर्मा। -स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। दर्जीकुआं स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को भोजन वितरण के दौरान गरम सब्जी गिरने से कक्षा सात की एक छात्रा का हाथ झुलस गया। छात्रा ने रसोइया पर जानबूझकर गरम सब्जी डालने का आरोप लगाया।
कक्षा सात की छात्रा प्रतीक्षा शर्मा ने बताया कि शनिवार को भोजन के समय चावल और रोटी लेने के बाद वह सब्जी लेने पहुंची थी। इसी दौरान रसोइया ने उसके बाएं हाथ पर गरम सब्जी गिरा दी, जिससे उसकी अंगुलियां झुलस गईं। छात्रा ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उसकी बहन सरगम शर्मा की पिटाई की गई थी, जिसकी शिकायत के बाद से रसोइया उनसे नाराज थी। वार्डन किरण वर्मा ने छात्रा को काजीदेवर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया।
रसोइया मनसा मौर्या ने बताया कि भोजन वितरण के दौरान लाइन में धक्का लगने के कारण गरम सब्जी के छींटे छात्रा पर पड़ गए थे। बीएसए अमित सिंह ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। (संवाद)