{"_id":"6a342fb83d646834a20b49f6","slug":"teachers-take-to-the-streets-to-protest-against-the-mandatory-tet-requirement-gonda-news-c-100-1-gon1001-160599-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोंडा। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश (प्राथमिक संवर्ग) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व शिक्षामंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विशाल गुप्ता को सौंपा।
जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला पंचायत सभागार से जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान शिक्षकों ने टीईटी काला कानून वापस लो... सहित विभिन्न नारे लगाए। बाद में एसडीएम विशाल गुप्ता को मांगपत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसी नई पात्रता को पूर्व प्रभाव से लागू करना न्यायसंगत नहीं है।
वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के अधिकारों एवं भविष्य की सुरक्षा के लिए केंद्र और राज्य सरकार को स्पष्ट नीतिगत एवं विधिक संरक्षण प्रदान करना चाहिए। इस दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, संगठन मंत्री हंसराज वर्मा, संयुक्त महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, जिला मंत्री घनश्याम शुक्ला, गुलाम नबी, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश, संयुक्त मंत्री भास्कर दूबे, पंकज श्रीवास्तव, महिला संवर्ग की जिलाध्यक्ष सुनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।