{"_id":"69c576fd998ea957f608937a","slug":"the-administration-locked-the-school-operating-without-recognition-gonda-news-c-100-1-gon1041-154984-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बिना मान्यता के संचालित स्कूल में प्रशासन ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बिना मान्यता के संचालित स्कूल में प्रशासन ने जड़ा ताला
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज के सेहरिया कला में विद्यालय में विद्यालय बंद कराने पहुंचीं एसडीएम नेहा मिश्रा। -संवाद
विज्ञापन
करनैलगंज। क्षेत्र के सेहरिया कला में एक विद्यालय में बिना मान्यता के इंटर तक की कक्षाएं संचालित करने पर बृहस्पतिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। केजीएन पब्लिक स्कूल की कक्षा आठ तक की मान्यता होने के बावजूद वहां इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं चलाई जा रही थीं। इसकी शिकायत शासन में होने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार एसडीएम की अध्यक्षता में जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की त्रिस्तरीय टीम गठित कर जांच कराई गई।
जांच टीम ने बृहस्पतिवार को स्कूल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों व छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किए। इस बीच कक्षा नौ की एक छात्रा ने इंटरमीडिएट के दूसरे समुदाय के छात्र पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाते हुए अपना बयान दर्ज कराया। इस पर एसडीएम ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। बिना मान्यता के कक्षाओं का संचालन जांच में सही पाए जाने पर एसडीएम नेहा मिश्रा ने विद्यालय को तत्काल बंद कराते हुए मुख्य द्वार पर ताला लगवा दिया। स्कूल भवन पर कार्रवाई संबंधी नोटिस भी चस्पा किया गया है।
एसडीएम ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर स्कूल के प्रबंधक व संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मामले की विस्तृत जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। विभागीय स्तर पर भी संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया है।
विधायक ने मुख्यमंत्री से की थी शिकायत
माधोपुर। सेहरिया कला में संचालित केजीएन पब्लिक स्कूल में बच्चों के ब्रेनवॉश का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक बावन सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी। कहा कि तथ्य छिपाकर कक्षा नौ से कक्षा 12 तक अवैध रूप से विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। विद्यालय की छात्रा से दूसरे समुदाय के इंटर के छात्र द्वारा छेड़खानी के मामले में भाई के शिकायत करने पर लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया गया था। मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। विधायक ने कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने टीम गठित कर जांच कराई। (संवाद)
Trending Videos