सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The network of the gang that snatches tractors from farmers extends to Rajasthan

Gonda News: राजस्थान तक फैला है किसानों के ट्रैक्टर हड़पने वाले गिरोह का नेटवर्क

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The network of the gang that snatches tractors from farmers extends to Rajasthan
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे में काम कराने के नाम पर किसानों के ट्रैक्टर किराये पर लेकर दूसरे जिलों में बेचने वाले गिरोह का राजस्थान तक नेटवर्क फैला है। पुलिस की जांच में यूपी के छह जिलों व आगरा से सटे राजस्थान के भरतपुर व दौसा जिले में भी गिरोह के लोगों की संलिप्तता की पुष्टि हुई है।
Trending Videos

तुलसीपुर माझा निवासी अनीश कुमार ने नवाबगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उनका स्वराज ट्रैक्टर 23 अक्टूबर 2024 को प्रतापगढ़ निवासी दुर्गेश सिंह, अनूप सिंह, शक्ति सिंह और कुलदीप सिंह रेलवे में काम कराने के नाम पर 25 हजार रुपये मासिक किराये पर ले गए थे। आरोपियों ने तीन माह का अग्रिम किराया 75 हजार रुपये दिया और ट्रैक्टर के कागजात भी ले गए। बाद में न किराया दिया और न ही ट्रैक्टर लौटाया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने तुलसीपुर माझा निवासी छोटू यादव, हृदयराम तथा अमेठी निवासी प्रभावती सहित कई लोगों के ट्रैक्टर भी किराये पर लेकर हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्रतापगढ़ के थाना जेठवारा के पूरेवसावन निवासी कुलदीप सिंह, सुभाष चंद यादव निवासी जगतपुर खास थाना बेबर मैनपुरी, रामजी शर्मा निवासी ग्राम भदावल थाना छाता मथुरा और संदीप यादव निवासी घसीटेपुरवा थाना बड्डुपुर बाराबंकी को लखनऊ से गिरफ्तार कर पांच ट्रैक्टर बरामद किए थे।
एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि यूपी के छह जिलों के साथ ही आगरा से सटे राजस्थान के भरतपुर व दौसा जिले में भी गिरोह के लोग किसानों को रेलवे में काम के नाम पर ट्रैक्टर किराये पर लेकर तीन माह का 75 हजार रुपये किराया दे देते थे। वहां के कई किसानों के भी ट्रैक्टर हड़पे जाने की जानकारी मिली है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई और नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed