सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The power supply system was back on track on the third day

Gonda News: तीसरे दिन पटरी पर लौटी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 02 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The power supply system was back on track on the third day
गरीबीपुरवा में पोल लगाते विद्युत कर्मी। स्रोत: विभाग 
विज्ञापन
गोंडा। आंधी-बारिश के चलते बृहस्पतिवार देर रात सैकड़ों पोल टूटने और दर्जनों ट्रांसफार्मर फुंकने से ध्वस्त हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को सुचारू हो सकी। आंधी-बारिश से मंडल के 30 से अधिक विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई थी। हालात यह रहे कि गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था का ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया था।
Trending Videos

पावर कॉर्पोरेशन के अनुसार, आंधी-बारिश के दौरान मंडल में 223 पोल टूट गए थे, जिनमें 11 केवी के 130, 33 केवी के 10 और एलटी लाइन के 83 पोल शामिल हैं। इसके अलावा 44 ट्रांसफार्मर भी जल गए थे, जिससे आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई। विभागीय टीमों ने युद्ध स्तर पर काम करते हुए क्षतिग्रस्त पोल बदले और खराब ट्रांसफार्मरों की जगह नए ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की। मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि सभी जिलों से रिपोर्ट लेकर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य कराया गया। कंट्रोल रूम से मिल रही शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचटी लाइन शिफ्ट करने का मिला बजट
पोर्टरगंज के पथवलिया में जर्जर हाईटेंशन लाइन गिरने से पत्रकार रंजीत तिवारी की मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एचटी लाइन शिफ्ट करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन को करीब 10 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जल्द ही कार्यदायी संस्था तय करके एचटी लाइन को शिफ्ट कराने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed