{"_id":"69e51a51fa091cacb70330e8","slug":"the-scoundrels-shot-the-jeweler-and-took-away-a-bag-full-of-jewellery-gonda-news-c-100-1-slko1026-156617-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सराफ को गोली मारकर जेवरात से भरा बैग लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सराफ को गोली मारकर जेवरात से भरा बैग लूट ले गए बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
घायल व्यापारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। छपिया क्षेत्र में रविवार देर शाम सराफ से लूट की वारदात सामने आई। सिसई रानीपुर चौराहे के पास दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफ को बाइक सवार दो बदमाशों ने फूलपुर गांव के पास रोककर गोली मार दी और जेवरों से भरा बैग लूटकर भाग गए।
बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत बभनान वार्ड नंबर सात निवासी समर कसौंधन छपिया के सिसई रानीपुर चौराहे के पास सराफ की दुकान चलाते हैं। रविवार शाम दुकान बंद करने के बाद वह सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर बाइक से घर जा रहे थे।
इसी दौरान पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने फूलपुर गांव के पास उन्हें रोक लिया और बाइक की चाबी निकाल ली। बदमाशों ने तमंचे के बट से हमला कर उनके गले की चेन छीन ली। इसके बाद बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर छीनाझपटी के दौरान एक बदमाश ने फायर कर दिया।
गोली समर के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद बदमाश जेवरात से भरा बैग लेकर भाग गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी छपिया ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि घायल सराफ का इलाज चल रहा है। लूटे गए जेवरों की कीमत का आकलन किया जा रहा है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और इलाके में जांच तेज कर दी गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X