सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The storm caused power outages from town to village

Gonda News: आंधी ने शहर से गांव तक उड़ाई बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 01 May 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The storm caused power outages from town to village
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बृहस्पतिवार देर रात तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालात यह रहे कि कई इलाकों में लोगों को अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ी। 10 से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
Trending Videos

बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे एकाएक तेज हवा चलने लगी। कुछ देर में ही बूंदाबांदी के साथ तेज आंधी आ गई। इससे जगह-जगह विद्युत पोल और पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर गईं, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। कुछ देर तक तेज बारिश भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम खराब होने के चलते शहर की विष्णुपुरी कॉलोनी समेत कई इलाकों में देर रात तक बिजली नहीं आ सकी। तरबगंज में बाबा पुरवा पेट्रोल पंप से सीरपुरवा मार्ग पर विद्युत पोल गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। बेलसर, धानेपुर, इटियाथोक और करनैलगंज सहित आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली गुल रही।
मंडल के बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती जिले में भी आंधी व बारिश का असर देखने को मिला। 33 केवी लाइन फेल होने से कई उपकेंद्रों की आपूर्ति प्रभावित हुई। रात करीब 12 बजे तक बिजली बहाल न होने पर लोगों ने कंट्रोल रूम में शिकायतें दर्ज करानी शुरू कर दीं, लेकिन समाधान में देरी के कारण पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण जोन के चारों जिलों में 30 से अधिक उपकेंद्र प्रभावित हुए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल लाइनें दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए। शुक्रवार को दोपहर बाद अधिकांश स्थानों पर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई, जबकि कुछ जगहों पर मरम्मत कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed