{"_id":"69c02cf6892a2da8380c4a31","slug":"the-weather-has-shown-its-effect-with-the-number-of-cold-and-cough-patients-increasing-gonda-news-c-100-1-slko1028-154695-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मौसम का दिखा असर, सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मौसम का दिखा असर, सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
नहवा परसौरा पीएचसी में मरीजों का इलाज करते डॉ. उदेश कुमार। - संवाद
विज्ञापन
हलधरमऊ/पसका/खोड़ारे/विश्नोहरपुर। मौसम के बदले मिजाज का असर रविवार को देखने को मिला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाएं दीं।
पीएचसी नहवापरसौरा में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में दोपहर 12:30 बजे तक आयुष चिकित्सक डॉ. उदेश कुमार ने 44 मरीजों का उपचार किया। फार्मासिस्ट मनोज श्रीवास्तव मरीजों को दवाएं वितरित कर रहे थे।
पीएचसी त्योरासी में डॉ. उमेश वर्मा ने मरीजों का उपचार किया। दोपहर एक बजकर आठ मिनट तक 41 मरीजों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज मौसमी बुखार सर्दी जुकाम से पीड़ित थे।
विश्नोहरपुर संवाद के अनुसार पीएचसी तुलसीपुर माझा में आयोजित आरोग्य मेले में 38 मरीज देखे गए। बुखार के अधिक मरीज रहे। डाॅ. मृदुल वर्मा, फार्मासिस्ट विवेक कुमार, एएनएम सरिता वर्मा मौजूद रहीं। बभनजोत सीएचसी अधीक्षक डॉ. तरुण मौर्य ने पीएचसी हथियागढ़ व सैदापुर का औचक निरीक्षण किया। हथियागढ़ में डॉ. जयप्रकाश वर्मा अनुपस्थित मिले। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। स्टाफ नर्स सीमा वर्मा व फार्मासिस्ट रामानंद भास्कर ने 22 लोगों का इलाज किया। पीएचसी सैदापुर में डॉ. कादिर, फार्मासिस्ट सत्यप्रकाश, शिवम सोनी उपस्थित मिले। 32 मरीज का उपचार किया गया।
मसकनवा संवाद के मुताबिक पीएचसी बभनान, वीरपुर व मसकनवा में आयुष चिकित्सक व फार्मासिस्ट के सहारे जन आरोग्य मेला संपन्न हुआ। तीनों पीएचसी में कोई भी एमबीबीएस, विशेषज्ञ चिकित्सक, महिला चिकित्सक की ड्यूटी नहीं लगाई गई। पीएचसी मसकनवा में आयुष डॉ. डीसी वर्मा ने 55, वीरपुर में फार्मासिस्ट अवधेश शुक्ल ने 58 तथा बभनान में आयुष डाॅ. पवन पटवा ने 52 मरीजों का उपचार किया। (संवाद)
Trending Videos