सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   There was a shortage of specialist doctors at the jan aarogy mela

Gonda News: जन आरोग्य मेले में रही विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
There was a shortage of specialist doctors at the jan aarogy mela
मसकनवा पीएचसी में मरीजों का इलाज करते डॉ. डीसी वर्मा और पीएचसी पूरे तिवारी पर मरीजों का इलाज कर
विज्ञापन
मसकनवा/पसका/हलधरमऊ। पीएचसी मसकनवा में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में प्रत्येक रविवार की तरह इस बार भी विशेषज्ञ, एमबीबीएस, महिला चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। आयुष चिकित्सक डाॅ. डीसी वर्मा ने दोपहर दो बजे तक 38 मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि मेले में मौसम परिवर्तन के चलते सर्दी, जुकाम गले में खराश, शुगर के मरीजों सहित गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ परीक्षण किया गया। सीएचओ नीतू पांडेय ने मरीजों को स्वास्थ संबंधी जानकारी दी। मेले में बल्ड जांच एलटी विजय प्रताप तथा दवाओं का वितरण फार्मासिस्ट रमेश यादव ने किया।
Trending Videos

पीएचसी नहवापरसौरा में आयुष चिकित्सक डॉ. उदेश कुमार व फार्मासिस्ट मनोज कुमार ने 25 मरीजों का इलाज किया। मेले में बुखार, दस्त व खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही, वहीं एक मरीज को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया। वहीं, पीएचसी बरांव में डॉ. अरकान खान ने 17 मरीजों का उपचार किया। एलटी नागेंद्र कुमार ने पांच मरीजों की रक्तजांच कर उन्हें दवा बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी भौरीगंज में डॉ. मुकेश गुप्ता व पीएचसी पूरे तिवारी ने डॉ. दीपक कुमार ने जन आरोग्य मेले में मरीजों का इलाज किया। भौरीगंज निवासी अनंतराम ने बताया इंफेक्शन की दवा व बहुवन मदार के हरीराम ने बताया कि खांसी का इलाज कराने आए थे। खैरा निवासी हनुमंत व तिवारी बाजार निवासी काजल ने बताया कि बुखार व जुकाम का इलाज कराने आए थे।


बिजली-पानी की भी नहीं मिल रही सुविधा
दुर्जनपुर घाट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रांगी में जन आरोग्य मेले के दौरान भी बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नदारद रहीं। यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माझा क्षेत्र के करीब 20 हजार लोगों के स्वास्थ्य का जिम्मेदारी संभालता है। अस्पताल भवन की स्थिति बेहद खराब है। यहां बिजली नहीं है और पानी के लिए केवल एक छोटा हैंडपंप लगा है। अस्पताल में लैब टेक्नीशियन और एएनएम नहीं हैं, जिससे महिला मरीज और खून जांच के लिए 15 किलोमीटर दूर नवाबगंज व तरबगंज जाना पड़ रहा है। डॉ. उदय मिश्र ने बताया कि समस्याओं के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है। (संवाद)

मसकनवा पीएचसी में मरीजों का इलाज करते डॉ. डीसी वर्मा और पीएचसी पूरे तिवारी पर मरीजों का इलाज कर

मसकनवा पीएचसी में मरीजों का इलाज करते डॉ. डीसी वर्मा और पीएचसी पूरे तिवारी पर मरीजों का इलाज कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed