सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Thieves took away 95 thousand rupees and jewelery worth five lakhs from two houses

Gonda News: दो घरों से 95 हजार रुपये व पांच लाख के आभूषण ले उड़े चोर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away 95 thousand rupees and jewelery worth five lakhs from two houses
विज्ञापन
परसपुर/मुजेहना। परसपुर के प्योली डीहा व धानेपुर के लालपुर घिहकपुरवा में शनिवार रात चोर घरों का ताला तोड़कर चोर 95 हजार रुपये नकदी व करीब पांच लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
Trending Videos

प्योली गांव निवासी अवधेश सिंह की पुत्री कामिनी सिंह ने बताया कि उनके पिता गुजरात में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर हैं। पिता के साथ मां अर्चना सिंह भी रहती हैं। घर पर दादी छोटका, एक बहन व छोटा भाई अभिषेक सिंह हैं। बड़ा भाई लकी सिंह राजस्थान में रहता है। इस समय वह घर आया है। कामिनी ने बताया कि घर में मरम्मत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात में परिवार के सभी लोग सो गए। मजदूरों को देने के लिए घर में करीब 90 हजार रुपये रखे थे। सुबह सोकर उठी तो दरवाजा बाहर से बंद था। आवाज देकर खुलवाया। इसके बाद देखा कि कमरे का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर 90 हजार नकदी, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने का बाला, सोने की नथिया-कील, सोने की अंगूठी, चांदी का पाजेब, पायल, बिछुआ व आठ चांदी का सिक्का चुरा ले गए।
उसकी दादी छोटका का भी लोहे का संदूक चोर उठा ले गये जो घर के पीछे बाग में टूटा मिला। जिसमें करीब 9 हजार रुपये, एक जोड़ी चांदी का पायल भी चुरा ले गए। अवधेश सिंह के पुत्र लकी सिंह ने थाने पर तहरीर दी है। सूचना पर उपनिरीक्षक असगर अली ने जांच की। प्रभारी थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
धानेपुर लालपुर घिहक पुरवा की रहने वाली शारदा देवी पत्नी रवि तिवारी ने बताया कि पति परदेस में रहते हैं। वह घर पर तीन बेटियों के साथ रहती है। शनिवार की रात को पेड़ के सहारे चोर घर में घुस आए और कमरे का ताला तोड़कर दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी सोने की बाली, एक सोने की कील और पांच हजार नकदी व एक लाख के जेवर लेकर चले गए। रात तकरीबन तीन बजे नींद खुली तब घर में सामान बिखरा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed