{"_id":"6a5bd54547a5178f3d02a2ca","slug":"three-notorious-criminals-arrested-in-an-encounter-gonda-news-c-100-1-brp1002-162562-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुठभेड़ में तीन शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुठभेड़ में तीन शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
Sun, 19 Jul 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। करनैलगंज में शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। तीनों बहराइच जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में चोरी की कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की है।
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि करनैलगंज, परसपुर और खरगूपुर पुलिस के साथ एसओजी को मुखबिर से बदमाशों के क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने जाने की सूचना मिली थी। मुठभेड़ में बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र के मल्लूसिंह पुरवा निवासी चुनमुन तथा विश्वेश्वरगंज के सीताराम नगर निवासी शिवकुमार के पैर में गोली लगी। जबकि विश्वेश्वरगंज के ही दीवान पुरवा निवासी रोशन लाल को भागते समय पकड़ लिया गया।
पूछताछ में शातिरों ने पांच दिन पहले चोरी चौराहा स्थित दो ज्वेलर्स की दुकानों का शटर काटकर लाखों के आभूषण चोरी करने की बात कबूल की है। करनैलगंज, परसपुर और खरगूपुर थाना क्षेत्रों में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, चोरी किए गए पीली व सफेद धातु के आभूषण, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा 19,400 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी के अनुसार शिवकुमार के खिलाफ 20, चुनमुन के खिलाफ 27 और रोशन लाल के खिलाफ विभिन्न जिलों में 46 मुकदमे दर्ज हैं। तीनों लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने घायल दोनों शातिरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों के बारे में पूछताछ की जा रही है।