{"_id":"69cd5e5b78578816300ffe25","slug":"trade-unions-observed-april-1-as-a-black-day-gonda-news-c-100-1-brp1002-155352-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रेड यूनियनों ने काला दिवस के रूप में मनाया एक अप्रैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रेड यूनियनों ने काला दिवस के रूप में मनाया एक अप्रैल
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो-27-गोंडा के कलेक्ट्रेट में एडीएम आलोक कुमार को ज्ञापन&n
विज्ञापन
गोंडा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देवीपाटन मंडल की आयोजन समिति ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पंचायत के टिन शेड में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूर संगठनों ने एक अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा।
धरने को संबोधित करते हुए सत्यनारायण त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के आंदोलन के दौरान मजदूरों ने अपने अधिकारों के लिए लंबा संघर्ष किया था लेकिन वर्तमान में मजदूरों के अधिकारों पर लगातार चोट की जा रही है। सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि एक अप्रैल का दिन मजदूरों और कर्मचारियों के लिए काला दिवस है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के पक्ष में काम कर रही है और श्रमिक हितों की अनदेखी की जा रही है।
धरने में पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन के महामंत्री ईश्वर शरण शुक्ल, हिन्द मजदूर सभा के मंत्री सुनील सिंह, रेलवे ठेका मजदूर यूनियन के महामंत्री मोहम्मद खालिद समेत कई संगठनों के पदाधिकारियों ने भी विचार रखे।
इस दौरान राम गोविंद मिश्र, रविशंकर विश्वकर्मा, रविंद्र सिंह, रमेश चौबे, विनोद गौतम, दया देवी, राज किशोर, मनोज, मनीष मिश्रा, आनंद प्रकाश त्रिपाठी, मुन्ना राम गौतम, अंबरीष तिवारी, अजय तिवारी, विजय गुप्ता, शुभम, कुलदीप, आशाराम, ओमप्रकाश, गंगा राम, अनिल, संजीव कुमार और स्वामीनाथ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Trending Videos