{"_id":"69ce52059f4a233b5b0482a1","slug":"video-uppcs-2024-ma-safal-parashata-saha-pahaca-gada-gava-ma-haaa-bhavaya-savagata-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"UPPCS-2024 में सफल प्रशांत सिंह पहुंचे गोंडा, गांव में हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPCS-2024 में सफल प्रशांत सिंह पहुंचे गोंडा, गांव में हुआ भव्य स्वागत
यूपी के गोंडा में यूपीपीसीएस-2024 में जिला कोषागार अधिकारी पद पर चयनित बेलमत्थर के झारखंडी निवासी प्रशांत सिंह का बृहस्पतिवार को पैतृक गांव आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
करनैलगंज बस अड्डे पर परिजनों व क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्प माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद काफिले के साथ उन्हें गांव लाया गया, जहां भी लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गांव पहुंचने पर प्रशांत सिंह ने सबसे पहले घर के पास स्थित शिव मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर परिजनों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
प्रशांत के मामा हरीश सिंह ने बताया कि परिवार और क्षेत्र के लिए यह गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रशांत की मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। प्रशांत सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई सुशांत सिंह को दिया, जो शिमला में सांख्यिकीय अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान कई बार कठिन परिस्थितियां आईं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। स्कूल के दिनों में नेताजी सुभाषचंद्र बोस से प्रेरित होकर उन्होंने प्रशासनिक सेवा में जाने का संकल्प लिया था, जिसे उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में पूरा कर दिखाया।
युवाओं को संदेश देते हुए प्रशांत ने कहा कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतरता ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सलाह दी कि अभ्यर्थियों को रोजाना 7 से 8 घंटे पढ़ाई करनी चाहिए। कोचिंग मार्गदर्शन दे सकती है, लेकिन सफलता के लिए दृढ़ निश्चय, धैर्य और आत्मविश्वास सबसे जरूरी है।
इस दौरान उनके बड़े भाई सुशांत सिंह और बहन सुष्मिता, जो नर्सिंग ऑफिसर हैं, भी मौजूद रहीं। बेटे की सफलता पर माता बेबी सिंह और पिता सुरेंद्र सिंह भावुक नजर आए। पूरे क्षेत्र में प्रशांत की उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।