{"_id":"6a7619ed3419e1771709aa0b","slug":"transformer-failure-leads-to-power-crisis-gonda-news-c-100-1-gon1003-163822-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रांसफार्मर खराब, झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रांसफार्मर खराब, झेला बिजली संकट
Fri, 07 Aug 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटियाथोक/गोंडा। बारिश से इटियाथोक क्षेत्र के कई गांवों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कहीं एलटी लाइन का तार टूट गया तो कहीं ट्रांसफार्मर खराब हो गया। कई गांवों में 12 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही, जबकि कुछ स्थानों पर पूरी रात सिंगल फेजिंग और बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे।
इटियाथोक उपकेंद्र के साउथ फीडर से जुड़े पेमईपुरवा गांव में बृहस्पतिवार रात बारिश के दौरान एलटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। करीब 40 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। तैयब अली, वारिस, जब्बार और अशरफ ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद करीब 12 घंटे बाद शुक्रवार को आपूर्ति बहाल हो सकी।
इसी उपकेंद्र से जुड़े इमलिया रामनाथ गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरी रात बिजली गुल रही। वहीं ईस्ट फीडर के कठौवा गांव में उपभोक्ता रातभर सिंगल फेजिंग और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से जूझते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न रहने से पेयजल संकट पैदा हो गया और दुकानदारों व छोटे कारोबारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
आज सुबह सात से नौ बजे तक नहीं आएगी बिजली
गोंडा। 220 केवी उपकेंद्र गोंडा में शनिवार सुबह सात से नौ बजे तक दो घंटे का आपातकालीन शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान 132 केवी मेन बस सेक्शन-1 और सेक्शन-2 में थर्मोस्कैनिंग के दौरान मिले रेड-हॉट कनेक्टरों की मरम्मत तथा आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। शटडाउन के कारण 220 केवी उपकेंद्र गोंडा से जुड़े सभी 132 केवी एवं 33 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।