फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP MLA from Tarabganj in Gonda receives death threat case registered against 11 people

Gonda News: तरबगंज से भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी, बेटे की तहरीर पर 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Aug 2026 03:07 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 03:07 PM IST
सार

गोंडा में तरबगंज से भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी मिली है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
BJP MLA from Tarabganj in Gonda receives death threat case registered against 11 people
भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के गोंडा में तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय को जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक के पुत्र विनोद कुमार पांडेय की तहरीर पर तरबगंज थाना पुलिस ने सुनील सिंह निवासी बेलसर समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सुनील सिंह ने विधायक को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी। एक हजार गोलियां चलाने की बात कही। आरोप है कि सुनील ने कुछ लोगों के साथ मिलकर विधायक की रेकी करके उनकी गाड़ाबंदी की जा रही है। इस योजना में आठ से 10 लोग शामिल हैं। 
विज्ञापन


तहरीर में कहा गया है कि धमकी के कारण विधायक और उनके परिवार की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ तरबगंज श्रीधर पाठक ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed