{"_id":"6a36dbeb8c3b5177bd0b5898","slug":"tree-falls-on-ohe-line-track-disrupted-for-two-and-a-half-hours-gonda-news-c-100-1-slko1026-160757-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ओएचई लाइन पर गिरा पेड़, ढाई घंटे ट्रैक बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ओएचई लाइन पर गिरा पेड़, ढाई घंटे ट्रैक बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
तार दुरुस्त करते कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मनकापुर। मनकापुर-अयोध्या रेलखंड पर शनिवार सुबह ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन पर साखू का पेड़ गिर गया। इससे ढाई घंटे तक रेल संचालन प्रभावित रहा। ट्रैक की निगरानी कर रहे की-मैन की सतर्कता और लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे मनकापुर और टिकरी स्टेशन के बीच जंगल क्षेत्र में साखू का पेड़ ओएचई तारों पर गिर पड़ा। की-मैन रामआधार यादव ने तत्काल लाल झंडी लगाकर रेल यातायात को सतर्क कर दिया और अधिकारियों को सूचना दी।
इसी दौरान कामाख्या से उदयपुर जा रही 19616 कविगुरु एक्सप्रेस रेलखंड पर पहुंच रही थी। लोको पायलट ने ट्रैक पर लाल झंडी देखकर तुरंत ट्रेन रोक दी। उधर, खबर पाकर रेलवे की ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन विभाग की टीम उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने सुबह 10:10 बजे ट्रैक को बहाल कराया। स्टेशन अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि काम पूरा होने के बाद सबसे पहले कविगुरु कामाख्या एक्सप्रेस को रवाना किया गया। बनारस इंटरसिटी, पैसेंजर और कविगुरु एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। (संवाद)