फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two brothers attacked; one dead

Gonda News: दो भाइयों पर हमला, एक की मौत

Sun, 02 Aug 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 02 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two brothers attacked; one dead
तरबगंज। नरायनपुर के असई पुरवा निवासी किसान उमानाथ (58) की शनिवार शाम धारदार हथियार व लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। हमले उनके छोटे भाई रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी मालती देवी ने बताया कि उनके पति उमानाथ और देवर रामनाथ शनिवार शाम बाइक से सिंगहाचंदा जा रहे थे। गांव के बाग में घात लगाए बैठे गांव के चार-पांच लोगों ने दोनों पर हॉकी, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे दोनों भाई गिर पड़े।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों को मृत समझकर आरोपी दुस्साहस दिखाते हुए उनके घर पहुंचे और परिजनों को बताया कि दोनों को सिंगहाचंदा बाग के पास मार दिया है, जाकर लाशें उठा लाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे तो दोनों मरणासन्न हालात में मिले। दोनों भाइयों को एंबुलेंस से सीएचसी तरबगंज ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार को उमानाथ ने दम तोड़ दिया। रामनाथ की हालत गंभीर बनी हुई है।

कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि मालती देवी की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed