सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Uncle raped his niece

Gonda News: चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Uncle raped his niece
विज्ञापन
झंझरी। नगर कोतवाली के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी चाचा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सोमवार की देर रात किशोरी को पास के घर में ले जाकर चाचा ने दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां पहुंची तो आरोपी भाग निकला। किशोरी की मां ने बताया कि देर रात वह सोने जा रही थी। तभी बेटी की आवाज सुनकर पास के कच्चे घर में पहुंची तब बेटी ने उसे घटना के बारे में बताया। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपी चाचा राम बाबू के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
Trending Videos



नित्यक्रिया के लिए गई बालिका से दुष्कर्म

मुजेहना। एक गांव की रहने वाली बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। गांव निवासी 15 वर्षीय बालिका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रविवार की शाम करीब सात बजे गांव के समीप नाले के पास नित्यक्रिया के लिए गई थी। तभी पहले से वहां मौजूद एक युवक ने नाले में बेटी को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी बेहोश हो गई तो आरोपी भाग निकला। होश में आने के बाद बेटी घर पहुंची। खाना भी नहीं खाई और बिलखती रही। दूसरे दिन सोमवार की रात बहू ने उससे रोने का कारण पूछा तो उसने पूरी बात बताई। इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बताया कि बालिका के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed