{"_id":"6a664c0fb281ae09e7050146","slug":"villagers-caught-two-kidnappers-and-rescued-two-children-gonda-news-c-100-1-slko1028-163070-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो अपहर्ताओं को ग्रामीणों ने पकड़ा, दो बच्चे बचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो अपहर्ताओं को ग्रामीणों ने पकड़ा, दो बच्चे बचाए
Sun, 26 Jul 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
टिकरी बाजार में रविवार की शाम बच्चों के अपहरण की सूचना पर जुटी भीड़। स्रोत: वीडियोग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियाडीह/विश्नोहरपुर। टिकरी बाजार में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक अर्टिगा कार में सवार दो बच्चे जोर-जोर से बचाने की गुहार लगाने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने कार को घेर लिया। गेट खोला तो दोनों बच्चे रोते हुए निकले। बताया कि उनको अपहृत कर दिल्ली ले जाया जा रहा है। इस पर ग्रामीणों ने पास में ही गुटखा खरीदने गए दो आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चों ने बताया कि वह श्रावस्ती के रहने वाले हैं। एक की उम्र 10 साल और दूसरे की उम्र 11 साल है। रविवार को वह श्रावस्ती में एक पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। तभी लोनी गाजियाबाद निवासी आरोपी हसन और दिल्ली के नाॅर्थ वेस्ट प्रेमनगर यादव नगर गली नंबर चार 84 ए निवासी इरफान अर्टिगा कार से पहुंचे और दोनों को जबरदस्ती उसमें बैठा लिया। आरोपी बच्चों को अपने साथ दिल्ली ले जाना चाहते थे।
टिकरी बाजार के पास आरोपियों को गुटखे की तलब लगी। फिर उन्होंने वाहन रोक दिया और दुकान पर गुटखा लेने चले गए। इस बीच दोनों बच्चे कार के अंदर से ही दरवाजा पीटने लगे। दुकानदार संजय गुप्ता समेत अन्य को लगा कि कार लॉक हो गई है। उसमें सवार कोई मदद मांग रहा है, इसलिए उन्होंने गेट खोल दिया।
विज्ञापन
गेट खुलते ही दोनों बच्चे रोने-चिल्लाने लगे कि उनका अपहरण करके दिल्ली ले जाया जा रहा है। इस पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस पहुंची और दोनों आरोपियों के साथ बच्चों को लेकर थाने चली गई। एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि दो बच्चों को अगवा कर ले जाते समय कार सवार दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।