फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman climbs tower for the second time

Gonda News: दूसरी बार टावर पर चढ़ी महिला

Fri, 31 Jul 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 31 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Woman climbs tower for the second time
टावर से युवती को उतारकर ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। जेल में निरुद्ध प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर शुक्रवार को एक युवती दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस के मुताबिक, इटियाथोक के एक गांव की रहने वाली युवती का एक युवक से प्रेम संबंध है। युवक को कुछ दिन पहले पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रेमी की रिहाई के लिए शुक्रवार को वह सिविल लाइंस स्थित एक विद्यालय परिसर में स्थापित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना पर वहां भीड़ जुट गई। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि युवती को समझा-बुझाकर टावर से सुरक्षित उतार लिया गया है। प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर बीते आठ जून को भी वह अपने गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed