{"_id":"6a6cdfb6d6d58945430c8be9","slug":"woman-dies-after-bike-collides-with-nilgai-gonda-news-c-100-1-slko1026-163353-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वनरोज से टकराई बाइक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वनरोज से टकराई बाइक, महिला की मौत
Fri, 31 Jul 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
ममता की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटियाथोक/खरगूपुर। इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली गांव में शनिदेव मंदिर के पास बृहस्पतिवार देर शाम बाइक की वनरोज से टक्कर हो गई। हादसे में इलाज कराकर घर लौट रही महिला की मौत हो गई। उसके पति और बेटा सुरक्षित बच गया।
खरगूपुर के इमिलिया गांव निवासी रामतेज वर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी ममता (28) कुछ दिनों से बीमार थीं। बृहस्पतिवार को वह पत्नी व सात वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ इलाज कराने गए थे। देर शाम इलाज कराकर तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। बेंदुली गांव में शनिदेव मंदिर के पास अचानक वनरोज सड़क पर आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर वनरोज से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ममता बाइक से सड़क पर गिर गईं और उनके सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी इटियाथोक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति रामतेज और बेटे कार्तिक को मामूली चोटें आईं और वे सुरक्षित हैं।
प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
ममता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके दो बेटे लकी और कार्तिक हैं। मां की असमय मौत से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।