{"_id":"69bae88d653ec3ce8a002d6f","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-pickup-gonda-news-c-100-1-slko1026-154497-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पिकअप की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पिकअप की चपेट में आकर युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर शोभापुर के पास मंगलवार देर शाम पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार अरुण कुमार (28) निवासी कैथन पुरवा, परसापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। अयोध्या के दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज में बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं पिकअप से टकराकर ऑटो सवार दो लोग घायल हो गए। सीएचसी में इलाज चल रहा है।
शोभापुर गांव के पास अयोध्या की तरफ से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गई। ऑटो के पीछे आ रहे बाइक सवार अरुण भी चपेट में आ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में सवार अमित निवासी अनभुला वजीरगंज व नवाबगंज सीएचसी में तैनात एएनएम किरन सिंह भी घायल हो गईं। तीनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से अरुण को नाजुक हालत में अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान बुधवार को अरुण ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। अरुण की पत्नी वीना ने बताया कि वह किसी जरूरी काम से नवाबगंज जाने के लिए घर से निकले थे। हादसे में घायल होने की जानकारी मिलने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वीना ने पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इसलिए सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई है।
Trending Videos