फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर: क्रिसमस पर छोड़े पटाखे, केक काटे और गूंज उठा मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा...

Wed, 25 Dec 2019 11:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Dec 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
merry cristmas celebration in gorakhpur
गिरजाघर में प्रार्थना रकते लोग। - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों की रौनक देखने लायक थी। रोशनी से सभी गिरजाघर जगमगा रहे थे। सतरंगी विद्युत झालरों से सजे चर्च, घर और पेड़ पौधे अलग ही आभा बिखेर रहे थे। पूजा प्रार्थना से माहौल भक्तिमय था। मध्यरात्रि 12 बजे प्रेम, क्षमा, शांति व सेवा का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया।


कैरल गूंजे, पटाखे छूटे, केक कटे और माहौल में गूंज उठा- मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा...। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को मेरी क्रिसमस-हैप्पी क्रिसमस कहकर क्रिसमस की बधाइयां दीं। देर रात शहर के गिरजाघरों में मिस्सा बलिदान पूजा व विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। इनमें बड़ी संख्या में मसीही समाज केे लोग उपस्थित हुए और प्रभु यीशु के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

क्रिसमस की दी बधाई

merry cristmas celebration in gorakhpur
प्रभु यीशु मसीह का जन्म उत्सव। - फोटो : अमर उजाला
डायसिस ऑफ लखनऊ सीएनआई के गिरजाघरों में रात 11 बजे विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। सेंट जॉच चर्च बशारतपुर में आयोजित प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग रहे। आराधना का आरंभ पवित्र बाइबल के एक अंश के पाठ से हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सस्वर मेरा प्रभु जन्मा प्यारा प्रभु जन्मा... गीत गाया। युवाओं द्वारा अनेक एकल व समूह गायन प्रस्तुत किए गए।

सेंट जॉच चर्च बशारतपुर के पुरोहित रोशन लाल ने कहा यह खुशी है कि प्रभु यीशु दुनिया में उद्धारकर्ता बनकर आए। दूसरे के पापों की कीमत स्वयं अदा की। क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक के पुरोहित रेव्ह डीआर लाल ने विशेष प्रार्थना कराई। इसी प्रकार सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर, प्रेयर हॉल राप्ती नगर, सेंट मार्क चर्च पादरी बाजार, सेंट एंड्रयूज चर्च कौवा बाग, फुल गॉसपल चर्च मोती पोखरा, पीस टरबिनीकल चर्च मयूर विहार आदि गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ।
 

जैफ ने सजाया क्रिसमस ट्री

merry cristmas celebration in gorakhpur
प्रार्थना करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
कैथोलिक डायसिस धर्म प्रांत गोरखपुर के विशप थॉमस थूरुथिमट्टम एवं गोरखपुर डिनरी के डीन रेव्ह अजीत लॉरेंस ने मसीही समाज के लोगों को क्रिसमस पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रभु का जो संदेश है उस पर हम सभी अमल करें। यही क्रिसमस मनाने का सही रूप होगा।

केक काटकर मनाई क्रिसमस की खुशियां
सेंट जोसेफ चर्च में रात 9.30 बजे कैरल सिंगिंग शुरू हुई। 10 बजे मिस्सा बलिदान पूजा और विशेष प्रार्थना आयोजित की गई। मुख्य याजक फादर अब्राहम रहे। सभी ने सस्वर विश्व मंगल की कामना की। बाइबिल का पाठ किया गया। पूजा के बाद गौशाला की झांकी के सामने मोमबत्ती जला केक काट लोगों ने क्रिसमस की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर फादर पॉली, फादर ग्रेगरी, फादर बेनी, फादर जोश, फादर रोजर आदि मौजूद रहे। फादर ग्रेगरी ने बताया कि बुधवार को सेंट जोसेफ महा गिरजाघर में सुबह 8.30 बजे पूजा व बलिदान बिशप थॉमस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
merry cristmas celebration in gorakhpur
केक काटते पादरी। - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता
सोशल मीडिया पर रात 12 बजते ही क्रिसमस बधाई संदेशों का तांता लग गया। मसीही समाज के लोगों ने मित्रों एवं संबंधियोेें को व्हाट्स एप, फेसबुक एवं टेक्स मैसेज के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्मदिन की बधाइयां दीं। बधाई देने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
क्रिसमस की तैयारियां दिनभर चलती रहीं। इससे कोई भी अछूता नहीं रह सका। बशारतपुर के अरुण जैकब फिलीप के घर फर्रुखाबाद से आए 10 वर्षीय जैफ भी क्रिसमस को लेकर उत्साहित नजर आए। उन्होंने आकर्षक क्रिसमस ट्री सजाकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
merry cristmas celebration in gorakhpur
सेल्फी लेतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
रामकृष्ण विवेकानंद मिशन में स्वामी रामकृष्ण परमहंस के भक्तों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया। आश्रम में पढ़ने वाले बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रूप कुमार बनर्जी ने कहा कि माता काली के भक्त स्वामी रामकृष्ण परमहंस एक महान संत थे। उन्होंने कहा था कि सभी धर्मों का मूल तत्व एक ही है और वह है प्रेम। इस दौरान डॉ. रूप कुमार एवं चैताली बनर्जी द्वारा बच्चों में केक, मिष्ठान, टॉफी, बिस्किट केे साथ ही पठन पाठन की सामग्री वितरित की। इस अवसर पर सुनीता श्रीवास्तव, शोभा आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed