{"_id":"69711a5fc9d754b0ed0b7769","slug":"101-voters-did-not-cast-their-votes-in-the-district-court-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-135135-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: जनपद न्यायालय में 101 मतदाताओं ने नहीं डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: जनपद न्यायालय में 101 मतदाताओं ने नहीं डाले वोट
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो 21 एचएएमपी 36- जनपद न्यायालय के मुख्य सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सदर कोतवाल व पुलि
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के आखिरी दिन बुधवार को कुल 585 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। हालांकि जनपद न्यायालय में 101 अधिवक्ताओं ने वोट ही नहीं डाले हैं। ऐसे में दो दिनों में कुल चारों तहसीलों में 1039 मतदाताओं के सापेक्ष 333 प्रत्याशियों को कुल 923 वोट डाले गए हैं।
बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जनपद न्यायालय के दीवानी सभागार में पीठासीन अधिकारी एडीजे प्रथम उदयवीर सिंह की निगरानी में कुल 424 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। वहीं, मौदहा मुंसिफ कोर्ट की सिविल जज जूनियर डिवीजन ब्रजेश कुमार पटेल की निगरानी में कुल 99 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राठ तहसील में 62 अधिवक्ताओं ने वोट डाले हैं। सुबह से ही जनपद न्यायालय सहित तहसीलों और कोर्ट परिसर में वकीलों का जमावड़ा शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। ज्यादातर अधिवक्ता अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाते दिखे। कचहरी मार्ग में आज भी प्रत्याशियों के पंडाल सजे रहे। मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उम्मीदवारों ने चाय, नाश्ता सहित लंच पैकेटों का वितरण कराया। इस बीच भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
जिला बार संघ अध्यक्ष एड. महेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद न्यायालय में कुल 708 मतदाता हैं। इनमें मंगलवार को 222 अधिवक्ताओं ने अपने वोट डाले थे। वहीं, बुधवार को 424 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया है। कुल 606 वोट पड़े हैं। वहीं, मौदहा तहसील में 168 मतदाताओं के सापेक्ष मंगलवार को 69 ने अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डाले थे। जबकि आज 99 अधिवक्ताओं ने वोट किए हैं। कुल 168 वोट डाले गए हैं। जबकि राठ तहसील में 144 मतदाताओं के सापेक्ष कुल 130 वोट पड़े हैं और सरीला में 19 वोट डाले गए हैं। दो दिनों में जिले भर के कुल 1039 अधिवक्ताओं के सापेक्ष 923 अधिवक्ताओं ने वोट डाले हैं।
Trending Videos